FD करने से पहले सबसे आम सवाल यही होता है इतनी बड़ी रकम पर हर महीने कितना ब्याज आएगा। इस post में 10 लाख से 1 करोड़ तक की रकम पर SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Post Office के monthly interest की पूरी table दी है।
सिर्फ number ही काफी नहीं होता। Senior citizen को कितना extra मिलता है, tax कटने के बाद हाथ में कितना बचता है और monthly payout FD असल में कैसे काम करती है यह सब भी नीचे आसान भाषा में समझाया है।
नीचे की सारी rates 5 साल की FD पर ली गई हैं और November 2026 में banks की दी हुई rates से check की गई हैं। Bank अपनी rates कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए FD करने से पहले bank से rate confirm कर लें। छोटी रकम का हिसाब चाहिए तो 5 लाख की FD पर कितना ब्याज मिलता है वाली post देखें।
FD Interest Per Month: Bank-wise Table
5 साल की FD पर इस समय SBI 6.05%, HDFC Bank 6.60%, ICICI Bank 6.60% और Post Office 7.5% ब्याज दे रहा है। इन्हीं rates पर हर महीने का ब्याज इस table में है।
| FD की रकम | SBI (6.05%) | HDFC Bank (6.60%) | ICICI Bank (6.60%) | Post Office (7.50%) |
|---|---|---|---|---|
| ₹10 लाख | ₹5,042 | ₹5,500 | ₹5,500 | ₹6,250 |
| ₹20 लाख | ₹10,083 | ₹11,000 | ₹11,000 | ₹12,500 |
| ₹50 लाख | ₹25,208 | ₹27,500 | ₹27,500 | ₹31,250 |
| ₹80 लाख | ₹40,333 | ₹44,000 | ₹44,000 | ₹50,000 |
| ₹1 करोड़ | ₹50,417 | ₹55,000 | ₹55,000 | ₹62,500 |
Table में Post Office वाला number समझने के लिए है Post Office Time Deposit में ब्याज हर महीने नहीं, साल में एक बार मिलता है, इसलिए वहां साल भर के ब्याज को 12 से भाग करके दिखाया है।
Post Office की rate इस समय चारों में सबसे ऊपर है और उस पर सरकार की guarantee भी है। अपनी रकम और अपनी पसंद की rate डालकर exact हिसाब करना हो तो FD Calculator पर maturity और कुल ब्याज दोनों देख सकते हैं।
ध्यान दें — SBI की 5 साल वाली rate थोड़ी कम है, उसकी सबसे अच्छी rate 2 से 3 साल की FD पर 6.40% है। HDFC Bank और ICICI Bank ने November 2026 में अपनी rates बढ़ाई हैं, दोनों की 5 साल की rate 6.60% चल रही है।
Senior Citizen FD Interest Per Month
60 साल से ऊपर के लोगों को banks में आम तौर पर 0.50% के आसपास extra ब्याज मिलता है। SBI में 5 साल या उससे लंबी FD पर WeCare के साथ senior citizen rate 7.05% हो जाती है। HDFC Bank और ICICI Bank में 5 साल की FD पर senior rate 7.10% है।
| FD की रकम | SBI (7.05%) | HDFC Bank (7.10%) | ICICI Bank (7.10%) | Post Office (7.50%) |
|---|---|---|---|---|
| ₹10 लाख | ₹5,875 | ₹5,917 | ₹5,917 | ₹6,250 |
| ₹20 लाख | ₹11,750 | ₹11,833 | ₹11,833 | ₹12,500 |
| ₹50 लाख | ₹29,375 | ₹29,583 | ₹29,583 | ₹31,250 |
| ₹80 लाख | ₹47,000 | ₹47,333 | ₹47,333 | ₹50,000 |
| ₹1 करोड़ | ₹58,750 | ₹59,167 | ₹59,167 | ₹62,500 |
Post Office Time Deposit में senior citizen को अलग से extra ब्याज नहीं मिलता, rate सबके लिए एक ही रहती है।
Senior citizens के लिए एक और सरकारी option Senior Citizens Savings Scheme यानी SCSS है। इसमें 8.2% ब्याज मिलता है और अपना हिसाब SCSS Calculator पर देख सकते हैं, ज़्यादा से ज़्यादा 30 लाख रुपये जमा हो सकते हैं और ब्याज हर 3 महीने में आता है। 30 लाख रुपये पर हर 3 महीने में 61,500 रुपये मिलेंगे।
FD के ब्याज पर Tax और TDS का हिसाब
FD का ब्याज आपकी income में जुड़ता है और आपके tax slab के हिसाब से उस पर tax लगता है। Table में दिखने वाला पूरा ब्याज हाथ में नहीं आता, यह बात monthly income की planning से पहले समझना ज़रूरी है।
TDS का नियम यह है — FY 2026-27 में एक bank से साल भर का कुल ब्याज 50,000 रुपये से ज़्यादा हो जाए तो bank 10% TDS काटता है। Senior citizens के लिए यह limit 1,00,000 रुपये है। PAN दिया हो तो TDS 10% कटता है, इसलिए FD करते समय PAN ज़रूर दें।
एक example से समझें। 1 करोड़ की FD HDFC Bank में 6.60% पर की, तो साल का ब्याज 6,60,000 रुपये बनेगा। Bank इससे 10% यानी 66,000 रुपये TDS काटेगा, मतलब हर महीने मिलने वाले 55,000 रुपये में से करीब 5,500 रुपये कटकर करीब 49,500 रुपये हाथ में आएंगे।
TDS final tax नहीं होता, यह advance में कटा हुआ tax है। अगर आप 30% वाले slab में हैं तो cess मिलाकर कुल tax करीब 2,05,920 रुपये बनेगा और tax के बाद असली कमाई 4,54,080 रुपये साल की रहेगी, यानी करीब 37,840 रुपये महीने के बराबर।
जिनकी कुल income पर tax नहीं बनता, वे Form 15G या senior citizen होने पर Form 15H bank में देकर TDS रुकवा सकते हैं।
Note - किसी bank के डूबने पर DICGC से प्रति bank प्रति व्यक्ति सिर्फ 5 लाख रुपये तक की ही guarantee मिलती है, मूलधन और ब्याज मिलाकर। इसलिए 1 करोड़ जैसी बड़ी रकम एक ही bank में रखने के बजाय अलग-अलग banks में बांटना समझदारी रहती है।
Monthly Payout FD कैसे काम करती है
FD खोलते समय ही payout का option चुनना होता है ब्याज हर महीने चाहिए, हर 3 महीने चाहिए या maturity पर एक साथ। Monthly payout चुनने पर ब्याज हर महीने आपके savings account में आ जाता है, इसीलिए retired लोग और घर का खर्च चलाने वाले लोग यह option ज़्यादा पसंद करते हैं।
इसका दूसरा पहलू भी है। Monthly payout वाली FD में ब्याज हर महीने निकल जाता है, इसलिए compounding का फायदा नहीं मिलता। Cumulative FD में ब्याज जुड़ता रहता है और उसी पर फिर ब्याज बनता है, इसलिए maturity पर कुल रकम ज़्यादा मिलती है।
एक बात और — monthly payout पर bank ब्याज को थोड़ा discount करके देता है, इसलिए खाते में आने वाली असली रकम table के हिसाब से मामूली सी कम हो सकती है। Exact figure FD खोलते समय bank से मिल जाता है।
Post Office में हर महीने income चाहिए तो Time Deposit की जगह Monthly Income Scheme यानी MIS बनी है, जिसमें 7.4% ब्याज हर महीने मिलता है इसका हिसाब Post Office MIS Calculator पर देख सकते हैं, हालांकि इसमें जमा की सीमा होती है। Post Office FD का अपना हिसाब Post Office FD Calculator पर देख सकते हैं।
Note - यह post सामान्य जानकारी के लिए है, कोई financial advice नहीं है। Post में दी गई सारी interest rates November 2026 में check की गई हैं और bank या सरकार इन्हें कभी भी बदल सकते हैं। FD करने से पहले अपने bank से current rate और नियम confirm करें और tax के लिए अपने CA से सलाह लें।
FD Interest Per Month (FAQ)
1 करोड़ की FD पर हर महीने कितना ब्याज मिलेगा?
5 साल की FD पर HDFC Bank और ICICI Bank में 6.60% rate पर हर महीने 55,000 रुपये ब्याज मिलेगा। SBI में 6.05% पर 50,417 रुपये और Post Office में 7.5% पर 62,500 रुपये बनेंगे, हालांकि Post Office ब्याज साल में एक बार देता है। Senior citizen को HDFC Bank में 59,167 रुपये तक मिलेंगे।
10 लाख की FD पर हर महीने कितना ब्याज मिलेगा?
5 साल की FD पर 10 लाख रुपये के SBI में हर महीने 5,042 रुपये, HDFC Bank और ICICI Bank में 5,500 रुपये और Post Office में 6,250 रुपये के बराबर ब्याज बनेगा। Senior citizen को HDFC Bank में 5,917 रुपये मिलेंगे। Rates बदलती रहती हैं, FD से पहले bank से confirm कर लें।
Monthly payout FD और cumulative FD में क्या फर्क है?
Monthly payout FD में ब्याज हर महीने आपके savings account में आ जाता है, इसलिए यह regular income के लिए सही रहती है। Cumulative FD में ब्याज maturity तक जुड़ता रहता है और उस पर भी ब्याज बनता है, इसलिए अंत में कुल रकम ज़्यादा मिलती है, पर बीच में कोई income नहीं आती।
FD के ब्याज पर TDS कब और कितना कटता है?
FY 2026-27 में एक bank से साल भर का ब्याज 50,000 रुपये से ज़्यादा होने पर bank 10% TDS काटता है। Senior citizens के लिए यह limit 1,00,000 रुपये है। PAN दिया हो तो TDS 10% ही कटता है। यह final tax नहीं है, आपकी slab के हिसाब से tax बाद में adjust होता है।
Senior citizen को FD पर कितना extra ब्याज मिलता है?
ज़्यादातर banks senior citizens को 0.50% के आसपास extra ब्याज देते हैं। SBI में 5 साल या लंबी FD पर WeCare के साथ rate 7.05% हो जाती है, HDFC Bank और ICICI Bank में 7.10% मिलती है। सरकारी SCSS scheme में 8.2% ब्याज है, पर उसमें ज़्यादा से ज़्यादा 30 लाख ही जमा होते हैं।
सलाह –
हर महीने की income के हिसाब से इस समय Post Office की 5 साल की FD 7.5% rate पर सबसे ऊपर है, जहां 1 करोड़ पर साल भर का ब्याज 7,50,000 रुपये बनता है।
Banks में HDFC Bank और ICICI Bank 6.60% पर 1 करोड़ के हर महीने 55,000 रुपये देते हैं और senior citizens को 59,167 रुपये तक मिलते हैं। कोई भी FD चुनने से पहले tax के बाद हाथ में आने वाली रकम ज़रूर देख लें, क्योंकि असली planning उसी से होती है।

मैं [Shubham Singh Patel] PihuNow का Founder हूँ। मुझे पर्सनल लोन, ऑनलाइन बैंकिंग और लोन ऐप्स का रिव्यू करने का अच्छा अनुभव है। PihuNow पर मेरा काम Reader तक पैसे और लोन से जुड़ी हर जानकारी बिना किसी झूठे दावे के, बिल्कुल सही और सुरक्षित तरीके से पहुँचाना है।